काशीपुर में युवक को मारी गोली, बाजार में फैली दहशत


काशीपुर में युवक को मारी गोली, बाजार में फैली दहशत


काशीपुर | संवाददाता:

काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी। जानकारी के अनुसार घायल युवक का नाम शानू मंसूरी बताया जा रहा है।

घटना पेगा चौकी क्षेत्र की है, जहां सानु मंसूरी बाजार में सब्जी लेने गया हुआ था। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को तुरंत काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हमलावर की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments