उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, ऊधम सिंह नगर को मिले नए एसएसपी

: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, ऊधम सिंह नगर को मिले नए एसएसपी

### ऊधम सिंह नगर के नए एसएसपी बने मणिकांत मिश्रा! अजय गणपति को SDRF की जिम्मेदारी, उत्तराखंड में 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस फेरबदल में ऊधम सिंह नगर जिले को नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मिला है। जिले में एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय गणपति को सेनानायक, एसडीआरएफ के पद पर भेजा गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनात मणिकांत मिश्रा को ऊधम सिंह नगर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल रहे मंजूनाथ टी.सी. को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक पंकज भट्ट को सेनानायक, प्रथम आईआरबी बैलपड़ाव भेजा गया है।

अन्य प्रमुख तबादले:

* अमित श्रीवास्तव-I को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया।

* अमित श्रीवास्तव-II को पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी मिली।

* देवेंद्र पींचा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी बनाया गया।

* अर्पण यदुवंशी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल नियुक्त किया गया।

* विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भेजा गया।

* श्वेता चौबे को सेनानायक, द्वितीय आईआरबी की जिम्मेदारी दी गई।

शासन के इस आदेश के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस महकमे में भी नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। अब नए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सामने जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर नई जिम्मेदारी होगी।

अब देखना होगा कि नए एसएसपी के नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्यशैली और अपराध नियंत्रण की रणनीति में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

Post a Comment

0 Comments