दढ़ियाल रोड पर चलती गाड़ी में अग्निकांड
## काशीपुर में चलती गाड़ी बनी आग का गोला! वायरिंग में खराबी से लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम
चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर
काशीपुर के दढ़ियाल रोड पर चलती गाड़ी संख्या UK18 CA 7089 में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में स्पेयर पार्ट्स का सामान लदा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वायरिंग में खराबी के चलते आग लगी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गाड़ी में मौजूद स्पेयर पार्ट्स के सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। समय रहते सामान निकाल लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया।
0 Comments