रायपुर विधानसभा में भाजपा नेता कुलदीप बुटोला की सक्रियता तेज, 2027 चुनाव को लेकर समर्थकों में उत्साह
वर्तमान में उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष हैं कुलदीप बुटोला, क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा जनसंपर्क
देहरादून। भाजपा नेता कुलदीप बुटोला, जो वर्तमान में उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष हैं, इन दिनों रायपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके जनसंपर्क कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है।
समर्थकों का कहना है कि खेल परिषद के अध्यक्ष के रूप में कुलदीप बुटोला ने युवाओं और खिलाड़ियों के हित में कई पहल की हैं। वहीं रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भी वे लगातार जनता के बीच पहुंचकर स्थानीय समस्याओं को सुन रहे हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है और राजनीतिक गलियारों में भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।