हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी संदीप सहगल, सम्मान से बढ़ी चर्चा
काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं काशीपुर नगर निगम मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी संदीप सहगल ने हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का स्वागत किया। इस दौरान खरगे ने सम्मान स्वरूप अपना गमछा संदीप सहगल के गले में डालकर उनका सम्मान किया।
खरगे और संदीप सहगल की इस मुलाकात के बाद काशीपुर कांग्रेस के बीच चर्चा तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संदीप सहगल की मुलाकात को काशीपुर की स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।