काशीपुर। ग्राम प्रतापपुर धनौरी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पहुंचने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मानपुर रवि ढींगरा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों की मौजूदगी में राजनीतिक चर्चा भी हुई।
यशपाल आर्य के इस दौरे को आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके क्षेत्र में पहुंचने के बाद स्थानीय सियासी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर रवि ढींगरा की सक्रिय मौजूदगी को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में कई तरह के संकेत माने जा रहे हैं।