काशीपुर। भाजपा ने संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा को भाजपा उत्तराखंड प्रदेश मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही काशीपुर से जुड़े अन्य पांच नेताओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन नियुक्तियों के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन जिम्मेदारियों को संगठन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा काशीपुर के वरिष्ठ एवं सक्रिय नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने से स्थानीय स्तर पर भाजपा संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।