Editor Desk

ऊधम सिंह नगर में संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 94 लाइसेंस जब्त, 119 हथियार जमा; हर थाना क्षेत्र में चला सत्यापन अभियान




गया। तीन लाइसेंसों की जांच जारी है। यहां एक संदिग्ध लाइसेंस मिला तथा एक हथियार जमा कराया गया।

कोतवाली रुद्रपुर
रुद्रपुर में 47 लाइसेंसों में से 45 का सत्यापन पूरा हुआ। दो की जांच शेष है। यहां चार संदिग्ध लाइसेंस चिन्हित हुए, जिनमें से तीन लाइसेंस पुलिस ने कब्जे में लिए तथा एक हथियार जमा कराया गया।

कोतवाली किच्छा
किच्छा में 34 लाइसेंसों का सत्यापन पूरा किया गया। यहां दो हथियार जमा कराए गए। पुलिस ने इस क्षेत्र में किसी लाइसेंस को कब्जे में लेने की जानकारी नहीं दी।

थाना पुलभट्टा
पुलभट्टा में पांचों शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन पूरा कर लिया गया। यहां कोई संदिग्ध लाइसेंस नहीं मिला।

कोतवाली सितारगंज
सितारगंज में 41 लाइसेंसों का सत्यापन पूरा किया गया। यहां 11 संदिग्ध लाइसेंस सामने आए। पुलिस ने छह लाइसेंस कब्जे में लेकर नौ हथियार जमा कराए।

कोतवाली नानकमत्ता
नानकमत्ता में 24 लाइसेंसों में से 22 का सत्यापन किया गया। दो की जांच बाकी है। यहां सात संदिग्ध लाइसेंस मिले। पुलिस ने सातों लाइसेंस कब्जे में लेकर सात हथियार जमा कराए।

कोतवाली खटीमा
खटीमा में 74 लाइसेंस चिन्हित किए गए। इनमें से 72 का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि दो की जांच शेष है। इस क्षेत्र में अब तक किसी संदिग्ध लाइसेंस को जब्त करने की जानकारी नहीं दी गई।

थाना झनकईया
झनकईया में 18 शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन पूरा कर लिया गया। यहां कोई संदिग्ध लाइसेंस नहीं पाया गया।

एसएसपी का संदेश
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में फर्जी, संदिग्ध अथवा नियम विरुद्ध तरीके से प्राप्त किए गए शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। जिन लोगों ने अवैध अथवा संदिग्ध तरीके से शस्त्र लाइसेंस प्राप्त किए हैं, उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post