Editor Desk

एक दिन की बारिश ने खोली काशीपुर नगर निगम की पोल, मुख्य बाजार से स्टेशन रोड तक जलभराव


एक दिन की बारिश ने खोली काशीपुर नगर निगम की पोल, मुख्य बाजार से स्टेशन रोड तक जलभराव


काशीपुर। मानसून की पहली तेज बारिश ने काशीपुर नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड और कई अन्य प्रमुख क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद कई स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित नजर आई। मुख्य बाजार से लेकर स्टेशन रोड तक सड़कें तालाब जैसी दिखाई दीं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जलभराव के बीच गुजरना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बारिश ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर नगर निगम की मानसून पूर्व तैयारियां कितनी प्रभावी रहीं। अब लोगों की निगाहें प्रशासन और नगर निगम पर हैं कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post