Editor Desk

प्राचीन गोविषाण टीले का निरीक्षण करने पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत


प्राचीन गोविषाण टीले का निरीक्षण करने पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत

संवाददाता चित्रांश सक्सैना / काशीपुर

खबर:
काशीपुर स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन गोविषाण टीले का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीले की वर्तमान स्थिति, संरक्षण कार्यों और विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से स्थल की ऐतिहासिक महत्ता और संरक्षण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस धरोहर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

इस मौके पर जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान टीले के विकास और पर्यटन की दृष्टि से इसे और बेहतर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post