यूपीसीएल एमडी के औचक निरीक्षण में 1912 सेवा पर सवाल, काशीपुर विद्युत खंड में शो-कॉज की तैयारी
संवाददाता चित्रांश सक्सैना | काशीपुर
काशीपुर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने काशीपुर विद्युत विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ता शिकायतों और 1912 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर सवाल उठे।
बताया जा रहा है कि 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कई मामलों में उपभोक्ताओं की समस्या का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। निरीक्षण के दौरान जब यह मामला सामने आया तो यूपीसीएल एमडी ने भी व्यवस्था में समस्या होने की बात स्वीकार की और अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
वहीं, निरीक्षण में सामने आई कमियों को लेकर काशीपुर विद्युत खंड के अधिकारियों और कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, नोटिस जारी होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अब सवाल यह है कि जब बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए 1912 हेल्पलाइन शुरू कर रखी है, तो शिकायत दर्ज होने के बाद भी समस्याओं का समाधान समय पर क्यों नहीं हो पा रहा?
यूपीसीएल एमडी के औचक निरीक्षण के बाद अब जिम्मेदारी तय होती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी।