काशीपुर में भूकंप के तेज झटके, दहशत में बाहर निकले लोग
संवाददाता चित्रांश सक्सैना / ऊधम सिंह नगर
रात 10:23 बजे भूकंप से हिली धरती, काशीपुर समेत उत्तराखंड में महसूस हुए तेज झटके
काशीपुर। मंगलवार रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर काशीपुर समेत उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।
0 Comments