स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तराखंड में प्रथम रहा काशीपुर, राष्ट्रपति पुरस्कार से नगर निगम सम्मानित: महापौर दीपक बाली

 स्वच्छता सर्वेक्षण में काशीपुर की उपलब्धि

 स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तराखंड में प्रथम रहा काशीपुर, राष्ट्रपति पुरस्कार से नगर निगम सम्मानित: महापौर दीपक बाली

चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर
काशीपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में काशीपुर को उत्तराखंड में प्रथम स्थान मिलने का दावा करते हुए महापौर दीपक बाली ने इसे शहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा शहरवासियों के सहयोग से काशीपुर ने यह मुकाम हासिल किया है।

महापौर के अनुसार, इस उपलब्धि के लिए काशीपुर नगर निगम को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल नगर निगम का नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक, सफाई मित्रों, निगम कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

दीपक बाली ने सभी शहरवासियों को बधाई देते हुए स्वच्छता अभियान को आगे भी जारी रखने की अपील की। उन्होंने काशीपुर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल कराने का संकल्प भी दोहराया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी काशीपुर और रुद्रपुर के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की जानकारी साझा की गई है। 

Post a Comment

0 Comments