दिवाली के बाद काशीपुर की हवा हुई प्रदूषित

 दिवाली के बाद काशीपुर की हवा हुई प्रदूषित
 आतिशबाजी के बाद बिगड़ी काशीपुर की आबोहवा, AQI पहुंचा 165; सांस लेने वाली हवा पर बढ़ा प्रदूषण का असर

चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर

काशीपुर। दीपावली के जश्न और आतिशबाजी के बाद काशीपुर की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। त्योहार के बाद शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165 दर्ज किया गया। इस स्तर पर हवा मध्यम प्रदूषण की श्रेणी में आती है।

दीपावली की रात हुई आतिशबाजी के बाद हवा में धुआं और प्रदूषण बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

त्योहार की रोशनी और जश्न के बीच अब शहर के सामने हवा की गुणवत्ता सुधारने की चुनौती है।

Post a Comment

0 Comments