साईं धाम कॉलोनी में घरेलू सिलेंडर में लगी आग

:साईं धाम कॉलोनी में घरेलू सिलेंडर में लगी आग

 काशीपुर में घर के अंदर छोटे गैस सिलेंडर में लगी आग से मचा हड़कंप! मौके पर पहुंची दमकल टीम ने तुरंत पाया काबू, जनहानि टली

चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर

काशीपुर के जसपुर खुर्द स्थित साईं धाम कॉलोनी में एक घर के अंदर रखे छोटे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया और मौके पर ही स्थिति नियंत्रित कर ली गई।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Post a Comment

0 Comments