सरकारी अस्पताल में मोबाइल की टॉर्च से इलाज, डॉक्टरों को प्राइवेट लैब की जांचों पर ज्यादा भरोसा! मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का सपना या सिर्फ गुलाबी फाइलें?

: काशीपुर सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल

सरकारी अस्पताल में मोबाइल की टॉर्च से इलाज, डॉक्टरों को प्राइवेट लैब की जांचों पर ज्यादा भरोसा! मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल का सपना या सिर्फ गुलाबी फाइलें?
चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर

काशीपुर के सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर अस्पताल में मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किए जाने की स्थिति सामने आ रही है, तो दूसरी ओर डॉक्टरों द्वारा सरकारी अस्पताल की जांच सुविधाओं के बजाय प्राइवेट लैब की जांचों पर अधिक भरोसा किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

आखिर सरकारी अस्पताल में उपलब्ध जांच सुविधाओं पर डॉक्टरों को भरोसा क्यों नहीं है? यदि मरीजों को जांच के लिए निजी लैब का रुख करना पड़ता है, तो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की उपयोगिता पर सवाल उठना लाजिमी है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ सकता है।

काशीपुर में मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल की उम्मीदें लंबे समय से जताई जा रही हैं, लेकिन अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाएं इस सपने पर सवाल खड़े कर रही हैं। क्या अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं, बेहतर जांच व्यवस्था और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे या फिर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल की योजनाएं सिर्फ सरकारी फाइलों में ही सिमटकर रह जाएंगी?

सबसे बड़ा सवाल—क्या काशीपुर का सरकारी अस्पताल वास्तव में मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल बनेगा या मरीजों को रेफर करने वाला सेंटर बनकर रह जाएगा?

स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। आखिर सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को कब तक व्यवस्थाओं की कमी का सामना करना पड़ेगा?





- अस्पताल के कुछ वार्डों में इनवर्टर की बैटरी बदली जानी है , सप्ताह के भीतर सभी बैटरी को बदलकर मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी । - चंद्रा पंत cms एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय काशीपुर 

Post a Comment

0 Comments