काशीपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मजबूत बनाने और बहुजन समाज के हितों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ- एमए राहुल को उधमसिंह नगर/काशीपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेवराज गौतम ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पत्र में बहुजन समाज के उत्थान, बहुजन विचारधारा के प्रसार और सामाजिक सुधार के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि डॉ- राहुल पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुऽता से उठाने का कार्य करेंगे। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं, डॉ- एमए राहुल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेऽर, उत्तराऽंड प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक, सह प्रभारी डॉ- सत्येंद्र कुमार अशोक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लेवराज गौतम और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप बर्मन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
0 Comments