---
हल्द्वानी में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से आज बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
---
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज हल्द्वानी दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार रहेगा। वे सुबह 11:10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से रवाना होंगे और दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:40 बजे आर्मी हेलीपैड पर लैंड करेंगे। यहां से वे कार द्वारा 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह कार्यक्रम उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री दोपहर 2:15 बजे आर्मी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे, जहां से 2:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 3:25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
हालांकि, उनका सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
हल्द्वानी में इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
0 Comments