धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने सभी नव-नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वालों में रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी, राजपुर रोड से खजान दास, रुड़की से प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से मदन कौशिक और भीमताल से राम सिंह केड़ा शामिल हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार को राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे सरकार को संगठनात्मक मजबूती मिलने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
सूत्रों के अनुसार, नव-नियुक्त मंत्रियों को जल्द ही विभागों का आवंटन किया जाएगा। इस विस्तार के बाद सरकार की कार्यप्रणाली में तेजी आने और जनहित से जुड़े फैसलों को और प्रभावी ढंग से लागू करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments