📍 लोकेशन: काशीपुर | रिपोर्टर: चित्रांश सक्सेना
🟥 हेडलाइन
ईद और नवरात्रि से पहले काशीपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च,
काशीपुर में आगामी ईद और नवरात्रि पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। नगर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान एसपी सिटी स्वप्न किशोर सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
0 Comments