Uttarakhand Budget Session: बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वॉकआउट, हंगामा जारी

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधान भवन परिसर में प्रदर्शन किया। बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक परिसर में धरने पर बैठ गए।
इस दौरान विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सत्र शुरू होते ही विपक्ष के विधायक नारे लगाते हुए वेल में पहुंच गए। शोर-शराबे के बीच ही गुरमीत सिंह का अभिभाषण शुरू हुआ। राज्यपाल के संबोधन के दौरान ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया और कुछ देर बाद विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

Post a Comment

0 Comments