संवाददाता: चित्रांश सक्सेना / काशीपुर
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर काशीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने 18 लोगों को पकड़कर थाने लाया।
पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई और बाद में 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उन्हें छोड़ दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।