Editor Desk

समर्थन की सियासत तेज: गगन कांबोज के समर्थन में उतरे हर्दयाल सिंह कांबोज!

समर्थन की सियासत तेज: गगन कांबोज के समर्थन में उतरे हर्दयाल सिंह कांबोज!

कांबोज समाज का ऐलान: “हम आपके साथ हैं”, बयान से बढ़ी हलचल!

काशीपुर में बढ़ता समर्थन: विवाद के बीच समाज खुलकर आया साथ!
काशीपुर में जारी विवाद के बीच अब समाजसेवी गगन कांबोज को लेकर समर्थन की सियासत तेज होती नजर आ रही है जहां हर्दयाल सिंह कांबोज खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं, उन्होंने साफ कहा कि कांबोज समाज गगन कांबोज के साथ खड़ा है और किसी भी तरह के अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इस बयान के बाद शहर में चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है और पूरे मामले ने सामाजिक और सियासी रंग ले लिया है,

बताया जा रहा है कि गगन कांबोज से जुड़े विवाद और आरोपों के बीच अब समाज के लोग भी सक्रिय हो गए हैं और खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, हर्दयाल सिंह कांबोज के समर्थन वाले इस बयान को गगन कांबोज के लिए बड़ा संबल माना जा रहा है, वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद काशीपुर में माहौल और ज्यादा गरमाता नजर आ रहा है और आने वाले समय में यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है

चित्रांश सक्सेना की रिपोर्ट...

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post