Editor Desk

काशीपुर रेलवे स्टेशन का एजीएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश



हेडलाइन:
काशीपुर रेलवे स्टेशन का एजीएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

संवाददाता: चित्रांश सक्सेना

काशीपुर। काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) विनोद कुमार शुक्ला ने शनिवार को विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान एजीएम ने रेल खंडों का जायजा लेते हुए रेल पथ के रखरखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिग्नलों की स्थिति और समपार फाटकों की व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

एजीएम शुक्ला ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इसके अलावा उन्होंने काठगोदाम स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों में हड़कंप का माहौल देखने को मिला और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post