Editor Desk

केतन हत्याकांड: टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को पुलिस ने हरिद्वार में रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे



केतन हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार में पुलिस ने रोका

शंकराचार्य चौक पर पुलिस और नेताओं के बीच नोकझोंक, विरोध में सड़क पर धरने पर बैठे दोनों जनप्रतिनिधि

हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार के शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद मौके पर दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ पैदल आगे बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिसमें सांसद चंद्रशेखर के कपड़े फटने की बात सामने आई।

घटना के बाद दोनों नेताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए शंकराचार्य चौक पर ही धरना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नेता पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दिए जाने की मांग पर अड़े रहे।

सांसद चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन स्पष्ट आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

घटनाक्रम के दौरान शंकराचार्य चौक पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post