Editor Desk

18 जुलाई से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ, काशीपुर को मिलेगी नई रेल सुविधा

18 जुलाई से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ, काशीपुर को मिलेगी नई रेल सुविधा

संवाददाता चित्रांश सक्सैना / काशीपुर

काशीपुर। यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे प्रशासन 18 जुलाई 2026 से रामनगर-देहरादून-रामनगर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ करने जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर 05014 रामनगर-देहरादून उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे कुमाऊं और दून क्षेत्र के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उद्घाटन विशेष ट्रेन रामनगर से दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी और काशीपुर स्टेशन पर 12:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार होते हुए रात 8:15 बजे देहरादून पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी, चेयर कार, शयनयान, एसी थर्ड, एसी सेकंड तथा जनरेटर एवं लगेज कोच शामिल रहेंगे।

नई ट्रेन के संचालन से काशीपुर, रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को देहरादून की यात्रा के लिए बेहतर और सीधी रेल सुविधा मिलेगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post