Editor Desk

देहरादून में राहुल गांधी के दौरे से पहले बड़ी दुर्घटना, कार्यक्रम स्थल पर लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून दौरे से ठीक पहले कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ा हादसा हो गया. रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान मंच पर लगा भारी लोहे का पिलर गिर गया, जिसकी चपेट में कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता आ गए. गंभीर रूप से घायल मेहता को तत्काल सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई.


जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के लिए मंच और अन्य व्यवस्थाओं का अंतिम चरण चल रहा था. इसी दौरान अचानक एक बड़ा लोहे का पिलर गिर पड़ा, जिससे कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी. हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post