हरिद्वार पुलिस की कांवड़ियों से खास अपील!,,
कांवड़ यात्रा-2026 में जुगाड़ वाहन, रेट्रो साइलेंसर, हथियार और नशे पर रहेगा सख्त प्रतिबंध,,
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर बोले— नियमों का पालन करें, सुरक्षित और अनुशासित कांवड़ यात्रा में पुलिस का सहयोग करें
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सभी शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन, रेट्रो साइलेंसर, नुकीले भाले, त्रिशूल, तलवार सहित किसी भी प्रकार के हथियार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पैदल कांवड़ की ऊंचाई 6 फीट और कांवड़ झांकी की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं रखने की अपील की गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से वैध पहचान पत्र साथ रखने, नशे से दूर रहने, चलती ट्रेन की छत पर यात्रा न करने तथा आपसी विवाद से बचने का अनुरोध किया है। हरिद्वार पुलिस ने कहा कि सभी श्रद्धालु नियमों का पालन कर यात्रा को सुरक्षित, अनुशासित और सफल बनाने में सहयोग करें।
नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार ने सभी कांवड़ यात्रीयो से अपील करते हुए कहा कि
"हरिद्वार पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी शिवभक्तों से अनुरोध है कि जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न लाएं, नशे से दूर रहें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। आपका सहयोग ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सफल कांवड़ यात्रा की सबसे बड़ी ताकत है।"