Editor Desk

काशीपुर की सड़कों को अपनी जहाँगीर समझने वाले स्टंटबाजों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, थार-स्कॉर्पियो चालकों पर कार्रवाई

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर वायरल वीडियो का संज्ञान, वाहनों को किया सीज, चालान काटे और लिखित माफीनामा भी लिया।

जसपुर-काशीपुर हाईवे पर थार और स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले द्वारा स्टंट और यातायात नियमों के उल्लंघन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने सभी वाहनों और चालकों की पहचान कर उन्हें कोतवाली बुलाया। पुलिस ने संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों से भविष्य में ऐसी हरकत न करने का लिखित माफीनामा लिया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंटबाजी, रेसिंग और ओवरस्पीडिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post