Editor Desk

लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, आईटीआई कोतवाली प्रभारी और पैगा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर


लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन, आईटीआई कोतवाली प्रभारी और पैगा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यों में लापरवाही और दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौड़ और पैगा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि आईटीआई कोतवाली में लंबित विवेचनाओं के पर्यवेक्षण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही थी। साथ ही पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब किया जा रहा था और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिखाई दिया।

वहीं पैगा चौकी प्रभारी पर भी शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण में देरी तथा अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में पुलिस कार्यों में लापरवाही, पीड़ितों की शिकायतों के प्रति असंवेदनशीलता और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post