काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में काशीपुर यातायात पुलिस एवं सीपीयू पुलिस ने शहर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत टांडा चौराहे से लेकर छतरी चौराहे तक सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया।
पुलिस टीम ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत देते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। भविष्य में भी इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा। , पुलिस टीम में यातायात निरीक्षक नीरज कुमार , सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहा ।
0 Comments