काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, आवास विकास मंडल में संगठन का विस्तार करते हुए सुधीर चौधरी को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति भाजपा आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर एवं युवा मोर्चा प्रभारी मनोज जीना की संस्तुति पर की गई है। नियुक्ति पत्र पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल खन्ना के हस्ताक्षर हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सुधीर चौधरी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।