Editor Desk

खटीमा की बेटी तिला सेन ने फतह किया माउंट एवरेस्ट, सम्मानित करने पहुंचे सत्येंद्र कुमार

खटीमा। ऊधम सिंह नगर के खटीमा की बेटी तिला सेन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। तिला सेन ने 21 मई 2026 को सुबह 6:52 बजे 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पहली सर्व-महिला पर्वतारोही टीम की सदस्य भी रहीं।
इस उपलब्धि पर आज़ाद समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिला सेन के खटीमा स्थित आवास पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने तिला सेन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार ने कहा कि तिला सेन की सफलता पूरे उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर हर मंजिल हासिल की जा सकती है और तिला सेन ने इसे साबित कर दिखाया है।
तिला सेन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से खटीमा सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post