Editor Desk

काशीपुर में भाजपा का छात्रा सम्मेलन आयोजित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

काशीपुर में भाजपा का छात्रा सम्मेलन आयोजित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

संवाददाता: चित्रांश सक्सैना | काशीपुर

काशीपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से काशीपुर में छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सम्मेलन में वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े उनके विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए तथा राष्ट्रहित और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post