Editor Desk

काशीपुर में पहली बार ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन, 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी में होगा आयोजन



काशीपुर। काशीपुर में पहली बार ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी में किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में समाजसेविका उर्वशी दत्त बाली ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में देश-विदेश के प्रीमियम डिजाइनर अपने विशेष कलेक्शन प्रदर्शित करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में तीज और रक्षाबंधन स्पेशल कलेक्शन, डिजाइनर परिधान, ज्वेलरी, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम सहित कई आकर्षक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
एग्जीबिशन की आयोजक रोमा अरोरा ने कहा कि काशीपुर एक शानदार शहर है और यहां लोगों को महानगरों जैसा प्रीमियम शॉपिंग अनुभव मिलेगा। उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित प्रदर्शनी में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post