Editor Desk

SIR से जुड़ी आपत्तियों के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी काशीपुर से मिला काशीपुर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल।

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुपम शर्मा एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन की उपस्थिति में एसआईआर के संबंध में पार्षदों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से भेंट की। इस दौरान एसआईआर से जुड़ी आपत्तियों और वार्डों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके त्वरित व समयबद्ध निस्तारण की मांग उठाई गई। साथ ही एसआईआर से संबंधित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर सभी पार्षदों, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि इस विषय से जुड़े जनता के हर मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ उठाया जा सके।



इस दौरान मौहम्मद आरिफ सैफी, अब्दुल कादिर, सरफराज सैफी, मौहम्मद रियाजुद्दीन, मौहम्मद फिरोज हुसैन, हनीफ गुड्डू, अफसर अली, राशिद फारुकी, गौरव चौधरी, सारीम सैफी, परम सिद्धू, शदान इकबाल, शाह आलम, नजमी अंसारी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post