Editor Desk

गदरपुर पुलिस ने किया फायरिंग की सनसनीखेज घटना का खुलासा


गदरपुर। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोतवाली गदरपुर पुलिस ने फायरिंग की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा किया।
घटना में शामिल 04 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन एवं अन्य महत्वपूर्ण सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इनके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरदार नगर अंडरपास कट के पास पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने सहजपाल सिंह और उसके साथियों पर जानलेवा फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर में गोली लगी थी, जबकि दो अन्य लोग मारपीट में घायल हुए थे। अभियुक्तों के बाद पिस्टल, तमंचा व स्कार्पियों बरामद हुई है। इनके अलावा पुलिस ने प्रशांत सिंह उर्फ मनी और सौरभ कुमार को भी हरिपुरा जलाशय के पास से दबोचा है। दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post