TOP

वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित

वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम आयोजित


काशीपुर, 25 सितम्बर 2026।


तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, काशीपुर में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर देशभर में 25 सितम्बर को प्रातः 11:00 बजे सामूहिक वन्दे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विद्यालय परिसर में भी छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस अधीक्षक, काशीपुर क्षेत्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री आशीष गुप्ता ने की। इस अवसर पर प्रबन्धक श्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शैली शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती शेफाली पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार एवं श्री सोनू कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी, छात्राएँ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में 1300 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ, एक सुर एवं एक लय में राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, मातृभूमि के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त प्रतीक है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं एकता की भावना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post