TOP

काशीपुर में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन, 620 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

काशीपुर में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन, 620 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

तारावती सरोजनी देवी सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में गूंजा वंदे मातरम्

संवाददाता चित्रांश सक्सैना | काशीपुर

काशीपुर के अलीगंज रोड स्थित तारावती सरोजनी देवी सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 620 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, शिक्षकों और अन्य उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता द्वारा वंदे मातरम् से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रगीत के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना रहा।

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर देशभर के विभिन्न विद्यालयों में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post