छात्रसंघ चुनाव के परिणाम को लेकर ओवरराइटिंग के आरोपों के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब महाविद्यालय प्रशासन को निर्धारित समयसीमा में शिकायत निवारण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कोर्ट ने चुनाव से संबंधित अभिलेखों को सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि शिकायत के निस्तारण के दौरान रिकॉर्ड की जांच की जा सके। अब मामले में महाविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई और शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की जांच पर निगाहें टिकी हैं।
हालांकि, चुनाव परिणाम में ओवरराइटिंग के आरोपों की पुष्टि और परिणाम में कथित बदलाव से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट होना जांच के बाद ही संभव होगा।
0 Comments