दावे हवा-हवाई! कुमाऊं निदेशक ने कहा 'सब ठीक है'
उत्तराखंड के स्वास्थ्य महकमे में किस कदर लापरवाही और जमीनी हकीकत से अनभिज्ञता का आलम है, इसका एक सनसनीखेज मामला काशीपुर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय से सामने आया है, जहाँ फायर सेफ्टी मानकों को ताक पर रखकर सैकड़ों मरीजों की जान जोखिम में डाली जा रही है। एक तरफ कुमाऊं स्वास्थ्य निदेशक डॉ. के.के. अग्रवाल कैमरे के सामने सब कुछ दुरुस्त होने और फायर NOC उपलब्ध होने का दावा करते हुए पूरे मामले को गोलमोल घुमाते नजर आए, वहीं दूसरी ओर फायर ब्रिगेड इनचार्ज श्याम सुर्याल से हुई सीधी बातचीत ने स्वास्थ्य विभाग के पोल खोलकर रख दिए हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में आवश्यक सुरक्षा उपकरण और मानक पूरे न होने के कारण उनकी NOC याचिका को पहले ही खारिज (रिजेक्ट) किया जा चुका है और अस्पताल प्रशासन ने अब तक दोबारा आवेदन तक नहीं किया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शह पर और किस आधार पर जिम्मेदार उच्च अधिकारी बिना फायर सुरक्षा के चल रहे अस्पताल को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं, क्या विभाग किसी बड़े हादसे और मरीजों की अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
चित्रांश सक्सैना की रिपोर्ट ।
0 Comments