हल्द्वानी में मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, जावेद खान को किया सम्मानित

 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जावेद खान ने निभाई निर्णायक की भूमिका
 हल्द्वानी में मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, जावेद खान को किया सम्मानित

चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में आयोजित 26वें शरदोत्सव मेले के शुभारंभ अवसर पर भव्य मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्ल्ड चैंपियन मुकेश पाल के आयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे बॉडी बिल्डरों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।

प्रतियोगिता में शुभम चंदोला ने मिस्टर नैनीताल एवं मिस्टर कुमाऊं का खिताब अपने नाम किया। वहीं ऋषभ चौहान मिस्टर उत्तराखंड मैन फिजिक और नरेश सरकार मिस्टर उत्तराखंड चैंपियन बने।

प्रतियोगिता में काशीपुर के पावर बूस्टर जिम संचालक एवं तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके जावेद खान ने निर्णायक (जज) की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उनके योगदान के लिए आयोजकों ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान बॉडी बिल्डिंग और खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments