काशीपुर को मिली नई संयुक्त मजिस्ट्रेट
देर रात उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS दीक्षिता जोशी बनीं काशीपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट
चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर
काशीपुर। उत्तराखंड शासन ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में काशीपुर को भी नई संयुक्त मजिस्ट्रेट मिली हैं। रानीखेत में तैनात संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी को काशीपुर भेजा गया है।
दीक्षिता जोशी वर्ष 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की थी। उनकी नई तैनाती के बाद अब काशीपुर में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का यह बड़ा दौर माना जा रहा है।
0 Comments