रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड के बाद अलर्ट पुलिस महकमा! एसएसपी अजय गणपति ने जगतपुरा पहुंचकर संभाली कमान,

 हत्याकांड के बाद जगतपुरा पहुंचे एसएसपी

 रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड के बाद अलर्ट पुलिस महकमा! एसएसपी अजय गणपति ने जगतपुरा पहुंचकर संभाली कमान, रात की ड्यूटी पर भी सख्त निर्देश

चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर। रुद्रपुर जिला अस्पताल हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति स्वयं जगतपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से घटनाक्रम और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

रात की ड्यूटी पर विशेष नजर

एसएसपी अजय गणपति ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें और ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहें।

हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता के बीच अब सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments