काशीपुर में परिवहन विभाग की ‘कुंभकर्णी नींद’! बिना टैक्सी नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहीं बाइक टैक्सी, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा महकमा? सुबह 4 बजे से शुरू होता है खेल

 काशीपुर में अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं का संचालन
 काशीपुर में परिवहन विभाग की ‘कुंभकर्णी नींद’! बिना टैक्सी नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ रहीं बाइक टैक्सी, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा महकमा? सुबह 4 बजे से शुरू होता है खेल

चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर

काशीपुर। शहर की सड़कों पर परिवहन नियमों को ताक पर रखकर बाइक टैक्सी और रिक्शा सेवाओं के संचालन का मामला सामने आ रहा है। रैपिडो, उबर और ब्ला ब्ला टैक्सी जैसी सेवाओं के नाम पर कथित तौर पर बिना व्यावसायिक टैक्सी पंजीकरण और टैक्सी नंबर प्लेट के वाहन सवारियां ढो रहे हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शहर में सुबह करीब 4 बजे से ही बाइक टैक्सी और रिक्शा सेवाओं का संचालन शुरू हो जाता है। सवाल यह है कि यदि इन वाहनों का व्यावसायिक पंजीकरण और जरूरी परमिट नहीं है, तो आखिर किसकी अनुमति से सड़कों पर सवारियां ढोई जा रही हैं?

सबसे बड़ा सवाल परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर है। क्या विभाग को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं है या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है? कथित कमीशनखोरी और नियमों की अनदेखी के आरोपों के बीच जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

आखिर हादसे का इंतजार क्यों?

बिना जरूरी दस्तावेजों और निर्धारित नियमों के संचालन से यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठते हैं। यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

अब देखना होगा कि काशीपुर का परिवहन विभाग इस मामले में कब जागता है और अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कब कार्रवाई करता है।

Post a Comment

0 Comments