अब डॉ. चंद्रा पंत के हाथों में काशीपुर के सरकारी अस्पताल की कमान ! क्या बदलेगी अस्पताल की बदहाल तस्वीर या सिर्फ कागजों में होगी गुलाबी?

एलडी भट्ट अस्पताल को मिली नई सीएमएस

 एसके दीक्षित के स्थानांतरण के बाद अब डॉ. चंद्रा पंत के हाथों में काशीपुर के सरकारी अस्पताल की कमान !  क्या बदलेगी अस्पताल की बदहाल तस्वीर या सिर्फ कागजों में होगी गुलाबी?

चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर
काशीपुर। काशीपुर के एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की कमान अब डॉ. चंद्रा पंत के हाथों में है। पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसके दीक्षित का स्थानांतरण देहरादून किए जाने के बाद डॉ. चंद्रा पंत को अस्पताल की नई सीएमएस बनाया गया है। अब नई सीएमएस के सामने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बड़ी चुनौती होगी।

दरअसल, पूर्व में डॉ. एसके दीक्षित के कार्यकाल के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। चाहे बात अस्पताल में कूड़े के उचित निस्तारण की हो, बायोमेडिकल वेस्ट के प्रबंधन की हो, पानी की टंकियों की स्थिति हो या फिर सूचना पट पर समय से आवश्यक जानकारियां अपडेट न किए जाने की। इसके अलावा फायर एनओसी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सवाल सामने आते रहे हैं।



नई सीएमएस के सामने पुरानी चुनौतियां!

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डॉ. चंद्रा पंत अस्पताल की इन पुरानी समस्याओं को दूर कर पाएंगी ? क्या अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और व्यवस्थाओं में धरातल पर सुधार दिखाई देगा? अस्पताल की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा मानकों और जरूरी सुविधाओं तक क्या सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो पाएंगी?

काशीपुर के इस प्रमुख सरकारी अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है।

अब देखना होगा कि डॉ. चंद्रा पंत के नेतृत्व में अस्पताल की तस्वीर कितनी बदलती है। क्या नए अधिकारी के आने से व्यवस्थाओं में वास्तविक सुधार होगा या फिर चेहरे तो बदलेंगे, लेकिन अस्पताल की पुरानी समस्याएं जस की तस रहेंगी और गुलाबी तस्वीर सिर्फ कागजों में ही दिखाई देगी?

Post a Comment

0 Comments