: काशीपुर में पहाड़ी संस्कृति का दिखेगा भव्य रंग! पहाड़ी स्वराज संघ धूमधाम से मनाएगा इगास बगवाल, सुबह से शाम तक चलेगा उत्सव
चित्रांश सक्सैना / संवाददाता ऊधम सिंह नगर
काशीपुर। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को जीवंत रखने के उद्देश्य से पहाड़ी स्वराज संघ काशीपुर द्वारा इगास बगवाल का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर शाम तक चलेगा। आयोजन में पहाड़ी संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत की शानदार झलक देखने को मिलेगी।
इगास बगवाल उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे पारंपरिक रीति-रिवाजों और उल्लास के साथ मनाया जाता है। पहाड़ी स्वराज संघ द्वारा इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया जा रहा है।
सुबह से शाम तक चलेगा उत्सव
कार्यक्रम के माध्यम से काशीपुर में रहने वाले पहाड़ी समाज के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन में लोक संस्कृति, आपसी भाईचारे और पहाड़ी विरासत का उत्साह देखने को मिलेगा।
पहाड़ी स्वराज संघ की यह पहल उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रयास है।
0 Comments