बाजपुर के गांव चकरपुर में दस वर्षीय बालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गांव चकरपुर निवासी दीपिका पुत्री चंद्र पाल घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दीपिका को फंदे में लटका देखा। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उताराकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।