Editor Desk

काशीपुर में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ NEET री-एग्जाम, कठिन पेपर ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की चिंता

काशीपुर में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ NEET री-एग्जाम, कठिन पेपर ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की चिंता


किसी को केमिस्ट्री लगी कठिन तो किसी ने बायोलॉजी को बताया सबसे टफ, परीक्षा केंद्रों पर रही बेहतर व्यवस्थाएं

काशीपुर। काशीपुर के आईआईएम काशीपुर और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित NEET-UG री-एग्जाम शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, दस्तावेज जांच और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई छात्रों ने केमिस्ट्री सेक्शन को अपेक्षाकृत अधिक कठिन बताया, जबकि कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि बायोलॉजी के प्रश्नों ने ज्यादा उलझन पैदा की। पेपर के कठिन स्तर को लेकर कई परीक्षार्थी मायूस भी नजर आए।

हालांकि परीक्षा के संचालन और केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर अधिकांश अभ्यर्थियों ने संतोष व्यक्त किया। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में दोनों केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।


Post a Comment

Thank you for connecting with network 80 Media group.

Previous Post Next Post