नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, काशीपुर में बनाए गए दो परीक्षा केंद्र
आईआईएम काशीपुर और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में होगी परीक्षा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
काशीपुर। 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG री-एग्जाम को लेकर काशीपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
काशीपुर में परीक्षा के लिए आईआईएम काशीपुर तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय काशीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
प्रशासन ने परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। परीक्षा को लेकर अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।